पटना : पीरो में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की नयी टीम गठित, मो उनैब खान बने अध्यक्ष

Piro Fair Price Dealers Association : पीरो फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन भोजपुर ने अपनी नई पीरो अनुमंडल इकाई का गठन किया है. मो उनैब खान को अध्यक्ष चुना गया है, जो संगठन को नई दिशा देने का लक्ष्य रखते हैं. इस बैठक में संगठन के सदस्यों ने नई टीम का स्वागत किया.

Piro Fair Price Dealers Association : फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन भोजपुर के सदस्यों की बैठक पीरो मुख्यालय में आयोजित की गयी. जिलाध्यक्ष नंदकुमार ओझा की देखरेख में हुई बैठक में संगठन की पीरो अनुमंडल इकाई के पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया.

मो उनैब खान बने अनुमंडल अध्यक्ष

बैठक में मो उनैब खान को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की पीरो अनुमंडल इकाई का अध्यक्ष चुना गया. वहीं मनोज सिंह को सचिव और भुनेश्वर राय को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी. जुबैर खान को संगठन मंत्री सह मीडिया प्रभारी बनाया गया.

छह सदस्य कार्यकारिणी में शामिल

पीरो अनुमंडल इकाई की कार्यकारिणी में श्रीभगवान शर्मा, श्रवण पासवान, देवी दयाल सिंह, अनिल सिंह, अमरेंद्र पासवान और नीतीश कुमार को सदस्य चुना गया. नयी टीम के गठन के बाद संगठन के सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी.

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिला महामंत्री देवनारायण मिश्रा, पीरो नगर अध्यक्ष फिरोज खान, श्रीनिवास यादव, वीरेंद्र सिंह और मदन सिंह समेत संगठन से जुड़े कई सदस्य मौजूद रहे. सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियां संभालने पर शुभकामनाएं दीं.

Also Read : आरा : रेल यात्री का मोबाइल चोरी कर पहुंचा बिहिया स्टेशन, RPF की नजर पड़ी तो खुला राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Santosh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >