Bihar News: इस जिले में 40 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कीमत जान रह जायेंगे हैरान

Heroin Smugglers Arrested: बिहार के आरा में डिस्ट्रिक इंटेलिजेंस यूनिट की टीम की सूचना पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने छापेमारी में 40 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है.

Heroin Smugglers Arrested: बिहार के आरा जिले में टाउन थाना पुलिस ने डीआईयू टीम के सूचना के आधार पर गौसगंज में छापेमारी कर 40 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों तस्कर के पास से 41.51 ग्राम हेरोइन, एक लाख सताईस हजार रुपए नगद, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं एक मोबाइल भी जब्त किया है.

एसपी राज ने क्या बताया

गिरफ्तार आरोपियों में टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगाही निवासी उदय पासवान का पुत्र राजा पासवान एवं उसी थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी शैलेश पासवान की पत्नी बबीता देवी शामिल है. इसकी जानकारी एसपी राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने बताया कि मादक पदार्थ को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है. इसमें एक महिला समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें बड़की सिंगाही निवासी उदय पासवान के पुत्र राजा पासवान एवं गौसगंज निवासी शैलेश पासवान की पत्नी बबीता देवी शामिल है.

पुलिस ने इनके पास से 41.51 ग्राम हेरोइन,एक मोबाइल एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं एक लाख सताइस हजार पांच सौ साठ रुपए नगद बरामद किया गया है. इनके खिलाफ टाउन थाना में कांड संख्या 5/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है.

2022 में भी इसी इलाके में हुई थी छापेमारी

2022 में भी पुलिस ने इसी इलाके में छापेमारी में कर हेरोइन तस्कर गिरोह से जुड़े 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया था. पुलिस ने उस वक्त आरा टाउन थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-पटना नवनिर्मित हाइवे स्थित सिंगही मोड़ के पास छापेमारी कर यह सफलता पाई थी. भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में किए गए इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस को करीब 500 ग्राम के आसपास हेरोइन मिलने की बात अभी तक सामने आई थी.

इसे भी पढ़ें: JCB से दरवाजा तोड़ अंदर घुसी पुलिस, भोजपुर में महिलाओं के पथराव के बाद हुआ बड़ा एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >