आरा SBI बैंक में आर्मी सूबेदार को बनाया निशाना, बैग से डेढ़ लाख रुपये उड़ाकर फरार हुए उचक्के

आरा के एसबीआई बैंक में आर्मी सूबेदार के बैग से डेढ़ लाख रुपये की चोरी। सीसीटीवी फुटेज वायरल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी। जानें पूरी घटना।

Arrah SBI Theft : आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र स्थित जेल रोड एसबीआई शाखा में सोमवार दोपहर दिनदहाड़े उचक्कों ने एक आर्मी सूबेदार को अपना शिकार बना लिया. बैंक से ढाई लाख रुपये निकालने के बाद बैग में रखी रकम में से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए गए. घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस आरोपितों की पहचान में जुट गई है.

ढाई लाख की निकासी के बाद बैग से उड़ाए डेढ़ लाख रुपये

जानकारी के अनुसार कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के मौजमपुर गांव निवासी स्वामीनाथ तिवारी के पुत्र, जो भारतीय सेना में सूबेदार हैं, सोमवार दोपहर जेल रोड स्थित एसबीआई शाखा पहुंचे थे. उन्होंने बैंक से ढाई लाख रुपये की निकासी कर रकम अपने बैग में रख ली. इसके बाद वह बैंक के अंदर कुर्सी पर बैठ गए और बैग टेबल पर रख दिया.

Bhojpur News : बातों में उलझाकर वारदात को दिया अंजाम

इसी दौरान दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और उन्हें बातचीत में उलझा दिया. इसी बीच आरोपितों ने बैग में रखी रकम में से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए. घटना की भनक लगते ही बैंक परिसर में हड़कंप मच गया.

Arrah News : CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल टी-शर्ट पहने सूबेदार कुर्सी पर बैठे हैं और उनका बैग टेबल पर रखा है. इसी दौरान दो युवक उनके पास आते हैं और कुछ ही देर में बैग से रुपये निकालकर निकल जाते हैं.

चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

पीड़ित आर्मी सूबेदार ने टाउन थाना में चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली.

फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान की जा रही है. संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Also Read : भोजपुर DM के सामने खुली सरकारी अस्पताल की पोल, दंत चिकित्सक की शिकायत पर मौके से CS को किया फोन



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >