बेटियों की शादी व कर्ज परेशान आकर युवक ने खाया जहर, मौत

इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दमकर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की कही जा रही बात

आरा.

आयर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में जहर खाने से एक युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. कर्ज से परेशान होकर जहर खाने की कही जा रही बात. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी सिपाही चौधरी का 41 वर्षीय पुत्र भोला चौधरी है.

वह मजदूरी करता था. इधर, मृतक की पत्नी झुनी देवी ने बताया कि उसकी चार लड़कियां हैं. जिनमें दो लड़कियां शादी योग्य हैं, जिन्हें लेकर वह काफी चिंतित रहते थे. उन्होंने करीब 35 हजार रुपये कर्ज लिया था. उसे लेकर भी वह टेंशन में रहते थे. उसने बताया कि पिछले 10 दिनों से वह सिर्फ नशा कर रहे थे. खाना भी नहीं खा रहे थे. दो दिनों से वह घर के बाहर ही सो रहे थे. शनिवार की दोपहर उसने बाजार से जहरीला पदार्थ लाकर खा लिया. जब वह मुंह से झाग फेंकने लगे, तो उसके बेटे जितेश ने देखा और उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी. परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था. उसे इलाज के लिए पटना ले ही जा रहे थे, तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले गये और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी झुनी देवी, चार पुत्री रेखा, नेहा, स्नेहा, गीता व चार पुत्र मुकेश, राकेश, क्षजितेश एवं रितेश हैं. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी झुनी देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >