बिहिया में बाइक की ठोकर से युवक जख्मी

बिहिया थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहा के समीप

आरा.

बिहिया थाना क्षेत्र के डाक बंगला चौराहा के समीप रविवार की दोपहर बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए बिहिया सीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला निवासी मो.सलीम का 32 वर्षीय पुत्र मो.असलम है. इधर, जख्मी युवक के परिजन बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने घर से डाक बंगला चौराहा के तरफ किसी काम से जा रहा था. इसी क्रम में जब वह डाक बंगला चौराहा पर सड़क पार कर रहा था. तभ बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में जख्मी युवक का बायां पैर फ्रैक्चर कर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >