बुलेट ने बाइक में मारी टक्कर, दंपती समेत तीन जख्मी

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप मंगलवार की सुबह हुई घटना

आरा.

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के जीरो माइल के समीप मंगलवार की सुबह बुलेट बाइक सवार ने बाइक सवार दंपती समेत तीन को टक्कर मार दी, जिससे सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में पीरो थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव निवासी 22 वर्षीय धीरज कुमार, उसकी 20 वर्षीया पत्नी द्रौपती कुमारी एवं एक वर्षीय पुत्री दिव्या कुमारी शामिल हैं. इधर, धीरज कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह अपनी पत्नी द्रौपती कुमारी एवं बेटी दिव्या कुमारी के साथ बाइक द्वारा अपने गांव से आरा किसी काम से आ रहे थे. उसी दौरान जीरो माइल के समीप पीछे से आ रहे बुलेट सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे तीनों जख्मी हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >