आपसी विवाद में बड़े भाई व भतीजी को पीटा

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में गुरुवार की सुबह हुई घटना

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव में गुरुवार की सुबह आपसी विवाद में भाई ने अपने बड़े भाई व भतीजी की पिटाई कर दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गये. इसके बाद डायल 112 नंबर पुलिस वाहन द्वारा उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार घायलों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव निवासी 53 वर्षीय सुरेंद्र यादव एवं 16 वर्षीया पुत्री करिश्मा कुमारी शामिल हैं. इधर, सुरेंद्र यादव ने बताया कि उनके छोटे भाई से ही कुछ दिनों से आपसी विवाद चल रहा है. उसके द्वारा उनकी बेटी करिश्मा कुमारी के साथ कई बार मारपीट भी की जा चुकी है. गुरुवार की सुबह उसी विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया, जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी हुई. इसके बाद उनके छोटे भाई ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर उन्हें मारपीट करने लगा. जब उनकी बेटी करिश्मा कुमारी बीच-बचाव करने गई, तो उनके छोटे भाई द्वारा उसकी भी जमकर पिटाई कर दी गयी, जिससे दोनों जख्मी हो गये. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >