भोजपुर : कोईलवर में एक ही रात दो बंद घरों में चोरी, लाखों की नगदी और जेवरात ले गए चोर

भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाया. सेवानिवृत्त नलकूप चालक श्रीराम सिंह समेत अन्य के घरों से लाखों की नकदी, जेवरात और सामान चोरी हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Arrah Koilwar Theft Case : भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के नरही गांव में चोरों ने एक ही रात में एक के बाद दो बंद घरों को निशाना बना लिया. चोरों ने सेवानिवृत्त नलकूप चालक श्रीराम सिंह समेत अन्य एक के घरों के ताले तोड़कर लाखों रुपये की नगदी, जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया.

बताया जाता है कि सभी घरों में ताले बंद थे. इसका फायदा उठाते हुए चोर पूरी रात बेखौफ होकर घरों में घुसे और बक्से व अलमारी खंगालते रहे.

घटना का खुलासा और टूटे ताले की जानकारी

घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोस के घर की सफाई करने पहुंचे व्यक्ति की नजर दरवाजे के सामने पड़े टूटे ताले पर पड़ी. इसके बाद एक-एक कर आसपास के घरों में चोरी का पता चला.

अपने घर में चोरी की खबर पर आरा से गांव पहुंचे रंजन के पुत्र रौशन ने बताया कि उनके परिवार के कई सदस्य घर में ताला बंद कर बाहर गए हुए थे, जबकि कुछ लोग रोजगार के सिलसिले में दूसरे शहरों में रहते हैं.

उन्होंने आशंका जताई कि लगातार बंद रहने वाले घरों की रेकी करने के बाद ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया है.

सेवानिवृत्त कर्मी के घर से लाखों की संपत्ति की चोरी

ग्रामीणों के अनुसार सेवानिवृत्त सरकारी कर्मी श्रीराम सिंह के पक्के मकान के छह कमरों का ताला तोड़कर चोर बड़ी मात्रा में नगदी व गहने ले गए.

Also Read :PHOTOS : गया जी रबर डैम: 312 करोड़ की लागत से बना फल्गु नदी पर बना आधुनिक डैम, पांच तस्वीरों में देखें इसकी खासियत

बताया गया कि अस्वस्थता के कारण श्रीराम सिंह करीब एक सप्ताह पूर्व अपने बेटे के पास हरियाणा के कुरुक्षेत्र गए थे. उनके घर की इसी तरह निगरानी कर चोरी किए जाने की आशंका जताई जा रही है.

पुलिस को सूचना और मामले की जांच

घटना की सूचना 112 और चांदी पुलिस को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >