देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

वादा थाना पुलिस ने मौलाबाग स्थित एसबी कॉलेज के समीप से रविवार की शाम उसे पकड़ी

आरा.

नवादा थाना पुलिस ने देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के मौलाबाग स्थित एसबी कॉलेज के समीप से रविवार की शाम की. पुलिस ने उसके पास से ढाई लीटर देसी शराब बरामद की है. गिरफ्तार नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग निवासी ललित प्रसाद का पुत्र दिलीप कुमार है.

बताया जाता है कि नवादा थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की मौलाबाग की तरफ से एक व्यक्ति देसी शराब लेकर जा रहा है. सूचना के सत्यापन हेतू नवादा थाना पुलिस वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान पुलिस में उसके पास से ढाई लीटर देसी शराब बरामद की. पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >