बिहार के भोजपुर में गांव आए ASI की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम नहीं कराए परिजन तो पुलिस पहुंची घर

Bihar News: भोजपुर में ASI रामदेव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छुट्टी पर घर आए ASI की तबीयत अचानक बिगड़ गई और अस्पताल ले जाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में रविवार को 57 वर्षीय ASI रामदेव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. दरभंगा में कार्यरत रामदेव सिंह छुट्टी पर गांव आए हुए थे. लेकिन, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बिना पोस्टमार्टम के शव ले गए परिजन

परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को गांव ले जाने का फैसला किया, जिससे मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. अचानक दस्त होने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी थी, लेकिन मौत के कारणों को लेकर संदेह बना हुआ है.

परिवार में मचा कोहराम

मृतक अपने पीछे पत्नी रीता देवी, दो बेटे और दो बेटियां छोड़ गए हैं. बड़ा बेटा रवि सिंह सेना में जम्मू में तैनात है, जबकि छोटा बेटा आनंद सिंह गोवा में प्राइवेट कंपनी में काम करता है. पिता की अचानक मौत की खबर सुनकर परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मौत की गुत्थी बनी रहस्य

ASI रामदेव सिंह की मौत को लेकर सवाल उठ रहे हैं. क्या यह स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई और वजह है? बिना पोस्टमार्टम के शव गांव ले जाने से संदेह और गहरा गया है. अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में कोई आधिकारिक जांच करती है या नहीं.

Also Read: बिहार में महिलाओं के लिए इंडस्ट्रियल बूम, पटना समेत इन 10 जिलों में नौकरी के साथ मिलेगा हॉस्टल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >