दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के समीप डाउन लाइन पर सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. सूचना पाकर रेल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस शव की पहचान करने एवं मामले की छानबीन में जुट गयी है.
शव की नहीं हो सकी है पहचान
इधर, पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक अज्ञात युवक की मौत गाड़ी संख्या सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन से टकराने एवं गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण होना प्रतीत होता है. हालांकि खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
