पटना–आरा–सासाराम एनएच : भू-अर्जन के मामलों पर हुई सुनवाई

पटना-आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों के त्वरित समाधान हेतु आरा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

कोईलवर अंचल अंतर्गत पटना–आरा–सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना से संबंधित भूमि अर्जन मामलों के त्वरित निष्पादन के उद्देश्य से ग्राम गुरी स्थित किसान भवन, हल्का–गोपालपुर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. शिविर भूमि अर्जन कार्यालय, भोजपुर एवं अंचल कार्यालय, कोईलवर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया.

रैयतों व भू-स्वामियों की समस्याओं का हुआ समाधान

शिविर में परियोजना से प्रभावित रैयतों एवं भू-स्वामियों की भूमि अर्जन से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया गया.शिविर के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा रैयतों से प्राप्त आवेदनों एवं अभिलेखों की जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई की गई.साथ ही, भूमि अर्जन प्रक्रिया, मुआवजा भुगतान एवं आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा संबंधित समस्याओं का यथासंभव मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >