भोजपुर : हर माह के अंतिम रविवार को मनाया जाएगा पंचायत विकास दिवस, 26 जुलाई से शुरुआत

ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए 26 जुलाई से पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में विकास योजनाओं पर चर्चा और ग्रामीणों के सुझाव लिए जाएंगे. जानिए इसके बारे में विस्तार से.

ग्राम पंचायतों में जनभागीदारी बढ़ाने और ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से 26 जुलाई को पंचायत विकास दिवस का आयोजन किया जाएगा. प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, ग्राम सभा के सदस्य, महिलाएं, युवा और अन्य हितधारक शामिल होंगे.

पदाधिकारियों को पंचायतों की सौंपी गई जिम्मेदारी

जिलाधिकारी भोजपुर ने जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की जिम्मेदारी सौंपी है. कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित प्रखंड के बीडीओ और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को नोडल बनाया गया है.

विकास योजनाओं पर होगी चर्चा, लिए जाएंगे सुझाव

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की चल रही योजनाओं और आगामी विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी. साथ ही पंचायत के विकास के लिए महत्वाकांक्षी योजनाओं के चयन हेतु ग्रामीणों से प्रस्ताव और सुझाव भी लिए जाएंगे.

प्रखंड की 19 पंचायतों में होगी तैयारी

प्रखंड की सभी 19 पंचायतों में 26 जुलाई को पंचायत विकास दिवस कार्यक्रम आयोजित होगा. इसके लिए पंचायत स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan tripathi

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >