Ara News : योजनाओं का समय पर करें निष्पादन : प्रभारी मंत्री

समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता पंचायती राज विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री भोजपुर केदार प्रसाद गुप्ता ने की.

आरा. समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता पंचायती राज विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री भोजपुर केदार प्रसाद गुप्ता ने की. बैठक की शुरुआत पूर्व में हुई बैठक के अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा से की गयी, जिसके आधार पर जिले में चल रही प्रमुख योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना, कुशल युवा कार्यक्रम, हर पंचायत में दो विद्यालय की स्थापना, महिलाओं के उच्चतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहन योजना, आयुष्मान भारत (पीएम-जेएवाइ), मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, हर खेत तक सिंचाई का पानी, कृषि फीडर निर्माण, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना जैसे कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी. इसके साथ ही पंचायत सरकार भवन निर्माण, हर पंचायत में खेल का मैदान, मनरेगा, हर घर नल का जल, घर तक पक्की गली-नाली, दीनदयाल अंत्योदय योजना, ग्रामीण कौशल योजना, जीविका समूह, जल-जीवन-हरियाली अभियान, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, म्युटेशन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, राशन कार्ड निर्माण तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गयी. मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों के नोडल पदाधिकारियों से योजनाओं की प्रगति और समस्याओं की जानकारी ली और निर्देशित किया कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने लंबित कार्यों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया. बैठक में सांसद सुदामा प्रसाद, विधान परिषद सदस्य राधाचरण शाह एवं श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह (आरा), विशाल प्रशांत (तरारी), महापौर इंदु देवी, जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी, समिति के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व दुर्गा राज, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक राज सहित सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >