Ara News : आज सुबह 10 बजे से छह घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

मठिया पर 315 केवीए ट्रांसफाॅर्मर का कार्य करने एवं नये आइटी केबुल के कार्य के लिए चार मई रविवार को छह घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी.

आरा. मठिया पर 315 केवीए ट्रांसफाॅर्मर का कार्य करने एवं नये आइटी केबुल के कार्य के लिए चार मई रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक महादेवा के आसपास के क्षेत्रों मठिया, महादेवा, बिस्कुट गली, बघवा गली, महाजन टोली नंबर एक, केबी सहाय गली, हॉस्पिटल रोड, आरण्य निवास गली, डॉ सतीश गली आदि के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

दो ट्रांसफाॅर्मरों से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

बस स्टैंड के पास पर रेल पोल एवं नए एलटी केबुल का कार्य के लिए चार मई रविवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बस स्टैंड के आसपास, सूर्यपुरी एवं प्रकाशपुरी के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. इस अवधि में रोड के चौकड़ीकरण का कार्य भी सड़क निर्माण एजेंसी के द्वारा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >