आरा : जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत, ई-निबंधन के बाद भी मिलेगी दस्तावेज की हार्ड कॉपी

भोजपुर जिले में ई-निबंधन प्रक्रिया को लेकर नागरिकों का विश्वास बढ़ रहा है. जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने बताया कि इस डिजिटल प्रक्रिया के बाद भी निबंधित दस्तावेज की हार्ड कॉपी पूर्व की तरह ही नागरिकों को प्रदान की जाएगी, जिससे किसी भी तरह की भ्रांति दूर हो सके.

Arrah Land Registration : भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा ने कहा है कि जिले में ई-निबंधन को लेकर नागरिकों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. इसके माध्यम से निबंधन कराने वाले नागरिकों की संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है.

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा ई-निबंधन कराने वाले नागरिकों को उनके निबंधित दस्तावेज की हार्ड कॉपी प्रदान की गई. उन्होंने कहा है कि ई-निबंधन की प्रक्रिया सरल, पारदर्शी एवं नागरिक-अनुकूल है.

पूर्व की भांति मिलेगी निबंधित दस्तावेज की हार्ड कॉपी

ई-निबंधन के बाद नागरिकों को पूर्व की भांति निबंधित दस्तावेज की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी. अतः किसी भी प्रकार की भ्रांति में न रहें और निश्चिंत होकर ई-निबंधन का लाभ उठाएं.

Also Read : आरा : बाइक की आमने-सामने टक्कर में मां-बेटे समेत पांच घायल, ऑटो की टक्कर से 83 वर्षीय बुजुर्ग भी जख्मी

ई-केवाईसी से सत्यापन और पारदर्शिता की व्यवस्था

ई-निबंधन में ई-केवाईसी के माध्यम से पहचान का सत्यापन और डिजिटल प्रक्रिया के जरिए पारदर्शिता सुनिश्चित होती है. जबकि निबंधित दस्तावेज की हार्ड कॉपी भी नागरिकों को उपलब्ध कराई जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >