भोजपुर : नशे में धुत युवक ने भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला, आरोपित गिरफ्तार

संपत्ति के विवाद में नशे में धुत एक भाई ने अपने ही छोटे भाई पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. आसपास के लोगों की तत्परता से युवक की जान बचाई गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव स्थित महादलित टोला में गुरुवार की रात संपत्ति के आपसी विवाद को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां नशे में धुत एक भाई ने अपने ही सगे भाई का धारदार चाकू से गला रेतकर जान से मारने का प्रयास किया. हालांकि, आसपास मौजूद लोगों की तत्परता से युवक की जान बचा ली गई.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कसाप गांव निवासी गोरा मुसहर के दो बेटों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर आपस में विवाद चल रहा था.

गुरुवार की रात नशे में धुत गोरा मुसहर के पुत्र बंधु मुसहर का अपने सगे भाई विमलेश मुसहर (25 वर्ष) से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बंधु मुसहर ने चाकू से हमला कर विमलेश का गला रेतकर उसे मारने की कोशिश की.

सीएचसी में कराया गया इलाज, आरोपी भेजा गया जेल

घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर विमलेश को बचाया और आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उदवंतनगर लाया. जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर अविनाश ने घायल का प्राथमिक उपचार किया.

घटना की सूचना मिलते ही उदवंतनगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बंधु मुसहर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar ojha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >