Arrah Junction Special Train : यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे की ओर से दानापुर से शोलापुर एवं भुसावल के लिए डीडीयू-प्रयागराज छिवकी-जबलपुर-इटारसी के रास्ते दो वन-वे स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है.
दोनों ट्रेनें आरा जंक्शन पर ठहराव लेंगी, जिससे आरा सहित आसपास के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी.
दानापुर-शोलापुर वन-वे स्पेशल ट्रेन का समय सारणी और कोच
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03299 दानापुर-शोलापुर वन-वे स्पेशल 4 सितंबर को दानापुर से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी. यह ट्रेन 8:00 बजे आरा, 8:42 बजे बक्सर और 11:00 बजे डीडीयू पहुंचेगी.
इसके बाद विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन शाम 7:00 बजे शोलापुर पहुंचेगी. ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 8 तथा साधारण श्रेणी के 5 कोच होंगे.
दानापुर-भुसावल वन-वे स्पेशल का परिचालन शेड्यूल
वहीं, गाड़ी संख्या 03399 दानापुर-भुसावल वन-वे स्पेशल 5 सितंबर को दानापुर से 11:15 बजे खुलेगी. यह ट्रेन 11:45 बजे आरा, 12:40 बजे बक्सर और 15:05 बजे डीडीयू पहुंचेगी. अगले दिन सुबह 11:30 बजे भुसावल पहुंचेगी. इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 7 तथा साधारण श्रेणी के 7 कोच लगाए जाएंगे.
Also Read : आरा : जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए राहत, ई-निबंधन के बाद भी मिलेगी दस्तावेज की हार्ड कॉपी
लंबी दूरी के यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
रेलवे के इस निर्णय से आरा जंक्शन से शोलापुर और भुसावल की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी. दोनों ट्रेनों का परिचालन एकतरफा (वन-वे) होगा.
