तरारी. आरा-सासाराम राष्ट्रीय राजमार्ग-119ए के निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. भू-अर्जन से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए प्रखंड क्षेत्र में मौजावार भू-अर्जन शिविर आयोजित किये जायेंगे. इसके लिए प्रशासन ने शिविर की तिथि और समय का रोस्टर जारी कर दिया है. अनुमंडल पदाधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से संबंधित मौजों के रैयतों की समस्याओं का मौके पर निष्पादन किया जायेगा. इससे एनएच-119ए के निर्माण कार्य में तेजी लायी जा सकेगी. प्रशासन का लक्ष्य है कि भू-अर्जन प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर सड़क निर्माण में आ रही प्रशासनिक अड़चनों को समाप्त किया जाये. पांच जनवरी को महादेवपुर और अकरौज में पूर्वाह्न 10:30 बजे तथा तरारी में अपराह्न 2:00 बजे. 06 जनवरी को बड़कागांव और धनगांवा में पूर्वाह्न 10:30 बजे तथा भदसेरा में अपराह्न 2:00 बजे. 07 जनवरी को सुरमना और रन्नी में पूर्वाह्न 10:30 बजे तथा इटहुरी में अपराह्न 2:00 बजे. 08 जनवरी को कुरमुरी और निर्भय डिहरा में पूर्वाह्न 10:30 बजे तथा गाजोडीह में अपराह्न 2:00 बजे शिविर आयोजित होगा. प्रशासन ने सभी रैयतों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित हों. ताकि भू-अर्जन से जुड़े मामलों का मौके पर निष्पादन कर एनएच-119ए निर्माण कार्य को गति दी जा सके.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
