हथियार, कारतूस, खोखा और अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

एक कट्टा, दो कारतूस, चार खोखा व 6.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

आरा.

चांदी थाना पुलिस ने अवैध हथियार, कारतूस, खोखा एवं अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव से सोमवार को की. तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा, दो कारतूस, चार खोखा एवं 6.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है.

गिरफ्तार आरोपित चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी राम अयोध्या का पुत्र राहुल कुमार है. इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने दी. उन्होंने बताया कि चांदी थाना पुलिस को कुछ दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि उक्त तस्कर अवैध हथियार के साथ घूम रहा है. सूचना के सत्यापन उपरांत चांदी थाना पुलिस सोमवार को सलेमपुर गांव पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ली. तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा, दो कारतूस, चार खोखा एवं 6.75 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की. इसके पश्चात चांदी थाने में पुलिस ने उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. वहीं पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तस्कर राहुल कुमार का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. वह पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मारपीट मामले में आरोपित रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >