सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी

धनगाई और आयर थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर हुई घटना

आरा.

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुईं सड़क हादसों में बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गये. जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया. पहली घटना जिले के आयर थाना क्षेत्र के इचरी गांव मोड़ के समीप की है, जहां बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

जानकारी के अनुसार जख्मी आयर थाना क्षेत्र के आयर गांव निवासी भरत पंडित का 22 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार है. इधर, सूरज कुमार के परिजन ने बताया कि वह बुधवार की दोपहर बाइक से चचेरी बहन को आरा स्थित परीक्षा केंद्र पर छोड़कर जब गांव वापस लौट रहा था. उसी दौरान इचरी गांव मोड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं दूसरी घटना धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के समीप की है, जहां बुधवार की दोपहर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी. जानकारी के अनुसार जख्मी धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी जवाहर यादव का 22 वर्षीय पुत्र सूरज यादव है. इधर, जख्मी युवक के परिजन ने बताया कि बुधवार की वह बाइक द्वारा जगदीशपुर की ओर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. उसी दौरान शिवपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में ठोकर मार दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >