देसी शराब समेत धंधेबाज गिरफ्तार

बिहिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के कटेया गांव के समीप पकड़ा

बिहिया.

बिहिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के कटेया गांव के समीप मंगलवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब बरामद करते हुए धंधेबाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया धंधेबाज कटेया गांव निवासी रामायण यादव का पुत्र अनिल यादव है.

थानाध्यक्ष सुंदरेश्वर कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त धंधेबाज शराब लेकर कटेया गांव के समीप ही स्थित रामानंद तिवारी हाॅल्ट की तरफ जा रहा है. सूचना पाकर पुलिस ने छापेमारी कर शराब समेत युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने धंधेबाज से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >