अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चाट में पलटा, चालक की मौत

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियानिया पुल के पास बुधवार की सुबह हुई घटना

आरा.

आरा-अरवल मार्ग पर उदवंतनगर थाना क्षेत्र के पियनिया गांव के समीप बुधवार की सुबह अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर चाट में पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी रही.

जानकारी के अनुसार मृतक गड़हनी थाना क्षेत्र के असलान बहादुरपुर गांव निवासी शिवनारायण राम का 40 वर्षीय पुत्र बुधराम राम है, जो ट्रैक्टर चालक था. इधर, मृतक के बड़े भाई संजय राम ने बताया कि बुधवार की सुबह वह शिवपुर गांव से ट्रैक्टर पर ईंट लोड कर पियनिया गांव गया था. जब ट्रैक्टर लेकर वापस गांव लौट रहा था. उसी दौरान पियनिया पुल के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया, जिसके कारण ट्रैक्टर के नीचे दबाकर उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद वहां मौजूद रिश्तेदारों द्वारा फोन कर इसकी जानकारी उसके परिजन को दी गयी. सूचना पाकर परिजन एवं स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में बड़ा था. उसके परिवार में मां बेदामो देवी एवं पत्नी पथली देवी हैं. उसकी शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी. हालांकि उसे कोई संतान नहीं था. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां बेदामो देवी, पत्नी पथली देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >