Rajdhani Express: चलती ट्रेन में टूटी सांसें, इलाज में लापरवाही से BSF जवान की पत्नी की मौत

Rajdhani Express: सिलीगुड़ी से दिल्ली इलाज के लिए राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रही बीएसएफ जवान की पत्नी की तबीयत पटना स्टेशन के पास अचानक बिगड़ गई, जिससे चलती ट्रेन में ही उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान आरा के सलेमपुर गांव निवासी अभिजीत ओझा की पत्नी काजल कुमारी (28) के रूप में हुई है.

Rajdhani Express: पटना स्टेशन के समीप तबीयत बिगड़ने के कारण राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में एक बीएसएफ जवान की पत्नी की मौत हो गयी. इलाज के लिए दिल्ली ले जाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा. परिजन द्वारा सिलीगुड़ी स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा रहा है. मृतका धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी अभिजीत ओझा की 28 वर्षीया पत्नी काजल कुमारी थी.

नौ माह पहले सीबीडी स्टोन हुआ था

मृतका के चचेरे देवर मुन्ना दुबे ने बताया कि काजल का नौ माह पहले सीबीडी स्टोन हुआ था. उनके पति ने पटना स्थित निजी अस्पताल में उसका ऑपरेशन कराया गया था. उस समय वह गर्भवती थी. ऑपरेशन करनेवाले डॉक्टर ने उनके शरीर में एक स्टैंड लगाया था और कहा था कि बच्चा हो जाने के कुछ दिन बाद इसे निकलवा दीजियेगा.

वेंटिलेटर पर भी चली गयी थी

मुन्ना दुबे ने बताया कि उसका पति बीएसएफ में कांस्टेबल है. वर्तमान में असम के सिलीगुड़ी में पोस्टेड हैं. ऑपरेशन के बाद वह अपने बच्चों को लेकर पति के साथ वहीं रह रही थी. इस बीच काजल के पति ने सिलीगुड़ी में डॉक्टरों की सलाह पर उसके शरीर में लगे स्टैंड को निकलवा दिया.

स्टैंड निकलवाने के कुछ दिन बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ गयी और उसके लंग्स में पानी आ गया, जिसके कारण उसकी तबीयत काफी बिगड़ गयी. उसे 19 अप्रैल को सिलीगुड़ी से अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा था. इलाज के क्रम में वह वेंटिलेटर पर भी चली गयी थी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 4 और 5 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

चलती ट्रेन में ही तोड़ दिया दम

सिलीगुड़ी स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर ने टालमटोल करते हुए उनका इलाज करता रहा, जिसके कारण उसकी तबीयत काफी गंभीर हो गयी. परिजन द्वारा उन्हें राजधानी एक्सप्रेस से सिलीगुड़ी से दिल्ली ले जाया जा रहा था. इसी बीच पटना के समीप उसने चलती ट्रेन में ही दम तोड़ दिया. इसके पश्चात परिजन शव को पटना जंक्शन पर उतार कर एंबुलेंस से कोईलवर थाना क्षेत्र के पचरुखिया कला गांव काजल के मायके ले आये.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

मचा कोहराम

परिजन शव को आरा सदर अस्पताल ले आये. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवायी. मृतका के चचेरे देवर मुन्ना दुबे ने सिलीगुड़ी स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने के कारण मौत होने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मृतका की शादी 28 फरवरी 2018 में हुई थी. उसे एक पुत्र आयांश एवं एक पुत्री आवेशी है. घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर