Ara News: कश्मीर से पकड़ा गया तनिष्क शोरूम लूट कांड का अपराधी, रविवार को बड़ा खुलासा कर सकती है पुलिस

Ara News: सूरज मंडल कुछ रोज पहले अररिया में एनकाउंटर में मारे गए चुनमुन झा का शागिर्द और उसके गिरोह का सेकेंड हैंड भी बताया जा रहा है.

Ara News: तनिष्क शोरूम लूट में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पटना की एसटीएफ की मदद से लूट की घटना में शामिल एक मुख्य अपराधी को जम्मू से गिरफ्तार कर लिया गया है. वह अररिया का निवासी सूरज मंडल बताया जा रहा है. सीसीटीवी फुटेज में उसे शोरूम में हथियार के बल पर लूटपाट करते देखा जा रहा है. उसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है. पुलिस कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे बिहार ला रही है.

पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा

ऐसा माना जा रहा है कि रविवार को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए गिरफ्तारी का खुलासा कर सकते हैं. एसटीएफ और भोजपुर पुलिस की ओर से अबतक उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गयी है. इधर, एसटीएफ सूत्रों के अनुसार डकैती के बाद शोरूम से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सूरज मंडल की पहचान की गयी थी. उसके बाद से पुलिस टीम उसके पीछे लगी थी. उस बीच इनपुट के आधार पर उसे जम्मू से गिरफ्तार किया गया है.

लाया जा रहा बिहार

बिहार पुलिस की टीम उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे बिहार ला रही है. तनिष्क शोरूम में धावा बोल अपराधियों द्वारा करीब दस करोड़ के आभूषण की डकैती की गयी थी. सात-आठ की संख्या में रहे अपराधियों आभूषण के अलावे कुछ नगदी और एक सिक्योरिटी गार्ड का लाइसेंसी हथियार छीन लिया गया था. हालांकि कुछ घंटे के भीतर ही बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा के समीप पुलिस द्वारा सारण जिले के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था. मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार सारण निवासी दोनों अपराधियों के पास से लूटे गए दो झोला आभूषण भी बरामद किया गया था.

इसे भी पढ़ें: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर मिला संदिग्ध गिद्ध, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा पक्षी पकड़ाया, जांच एजेंसियां हैरान

रिमांड पर लेने की तैयारी

उनकी निशानदेही पर गार्ड का हथियार भी बरामद कर लिया गया था. बाद में लाइनर, घटना में शामिल अपराधियों को पनाह देने वाले और एक रिसीवर सहित तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया था. लूट की घटना में इस्तेमाल होने वाली एक कार भी जब्त की गयी थी. इधर, गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में घटना में पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली निवासी कुख्यात चंदन कुमार उर्फ प्रिंस, बक्सर निवासी शेरू सिंह और वैशाली के प्रिंस नाम के अन्य अपराधी का भी नाम सामने आया था.

उस आधार पर पुलिस चंदन और शेरू से पूछताछ करने की तैयारी में है. उस मामले कोर्ट की ओर से दोनों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट भी इश्यू कर दिया गया है. उसके जरिए दोनों को केस में रिमांड कर लिया गया है. अब पूछताछ के लिए दोनों को रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: Bihar: गड़बड़ी की तो खैर नहीं, बिहार में चप्पे-चप्पे पर राज्य और केन्द्रीय पुलिस बलों की तैनाती, डीजे बजाया तो होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर