Bihar News: प्रेमिका की शादी से नाराज था प्रेमी, बहन की शादी के दिन ही भाई की गोली मारकर की हत्या

Bihar News: बिहार के भोजपुर में 16 नवंबर 2024 को बहन की शादी वाले दिन ही उसके भाई राज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि बहन के 24 वर्षीय प्रेमी साकेत ने ही उसकी हत्या की है.

Bihar News: बिहार के भोजपुर में 16 नवंबर 2024 को बहन की शादी वाले दिन ही उसके भाई राज सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि बहन के 24 वर्षीय प्रेमी साकेत ने ही उसकी हत्या की है. हालांकि, राज की बहन किम्मी सिंह (जिसकी शादी थी) इस घटना से अनजान थी. अगले दिन बहन की विदाई के समय उसके भाई का पोस्टमॉर्टम हो रहा था. बहन ने जब भाई के बारे में पूछा तो पता चला की उसकी मृत्यु हो चुकी है.

पिछले डेढ़ साल से हत्या की योजना बना रहा था साकेत

पुलिस ने गुरुवार को खुलासा करते हुए जानकारी दी कि साकेत पिछले डेढ़ साल से राज की हत्या की योजना बना रहा था. राज की बहन और साकेत बचपन से एक दूसरे से प्यार करते थे. साकेत आपराधिक छवि का था. इसलिए राज नहीं चाहता था कि बहन की शादी उस लड़के से हो, लेकिन साकेत अपनी प्रेमिका से शादी करने के लिए कुछ भी करने को तैयार था.

पिछले शनिवार 16 नवंबर को राज की बहन की शादी थी. दुल्हन समेत पूरे परिवार को स्कॉर्पियो में बैठाकर होटल के लिए भेज दिया गया था. बारात भी लग गई थी. राज अपने चाचा के साथ बाइक से विवाह स्थल पर जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में साकेत ने 4 अपराधियों के साथ मिलकर कारनामेपुर बस स्टैंड के पास उसकी गोली मारकर हत्या कर दी.

पुलिस ने क्या कहा?

कारनामेपुर थाना इंचार्ज चंदन कुमार ने बताया कि राज की बहन के साथ साकेत का प्रेम प्रसंग चल रहा था. साकेत और किम्मी ने स्कूल से लेकर कॉलेज तक की पढ़ाई एक साथ की है. शादी के एक दिन पहले तक दोनों की आपस में बातचीत चल रही थी.

Also Read: CM Awas Yojana को लेकर बड़ा अपडेट! बिहार में दस गुना बढ़ाई गई आवासों की संख्या, जानिए डिटेल्स

शादी तय होने के बाद भाई को दी थी धमकी

साकेत अपनी प्रेमिका की शादी किसी दूसरे से नहीं होने देना चाहता था. जब उसे पता चला कि किम्मी की शादी तय हो चुकी है, तो उसने राज को धमकी दी थी. ये पहली बार नहीं था, जब साकेत ने राज को धमकी दी थी. वारदात के दिन भी सुबह से साकेत अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर राज की हत्या के लिए गांव में रेकी किया था.

बहन की विदाई के समय भाई का चल रहा था पोस्टमार्टम

मुख्य आरोपी साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. राज की हत्या के बाद घरवालों ने बिना बताए ही बहन किम्मी की विदाई कर दी थी. हालांकि, सुबह होते ही नई नवेली दुल्हन किम्मी को पूरे वारदात की जानकारी मिल गई. एक तरफ परिवार के आधे सदस्य सदर अस्पताल में राज का पोस्टमॉर्टम करा रहे थे, तो वही दूसरी तरफ बहन किम्मी की डोली उठ रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर