भोजपुर में बाजार जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

आरा-अरवल मार्ग पर एक हृदय विदारक घटना हुई, जहाँ बाजार करने जा रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय उनकी दुखद मृत्यु हो गई. इस घटना ने परिवार में गहरा शोक फैला दिया है.

Bhojpur Road Accident : आरा-अरवल मार्ग पर जिले के पवना थाना क्षेत्र के भगवानपुर गोवर्धन पहाड़ के समीप रविवार की देर शाम बाजार करने जा रहे एक बुजुर्ग को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया. हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई.

मजदूर थे मृतक रामसिध राम

मृतक की पहचान पवना थाना क्षेत्र के काकनडीहरा गांव निवासी स्व. बनीजी राम के 61 वर्षीय पुत्र रामसिध राम के रूप में हुई है. वे पेशे से मजदूर थे.

पैदल पवना बाजार जा रहे थे

दूरभाष पर मृतक के परिजन अरविंद राम ने बताया कि रविवार की देर शाम वे घर से पैदल बाजार करने के लिए पवना बाजार जा रहे थे. उसी दौरान भगवानपुर गांव स्थित गोवर्धन पहाड़ के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया.

अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

दुर्घटना की सूचना पाकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए. सदर अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया गया.

Also Read : भोजपुर : दाखिल-खारिज में मनमानी की शिकायत लेकर पहुंचे लोग, डीएम ने CO को फटकारा; गैरहाजिर JE से मांगा जवाब

घटना के बाद परिवार में कोहराम

मृतक के परिवार में पत्नी दरबा देवी, दो पुत्र धर्मेंद्र राम, हरेन्द्र राम एवं एक पुत्री इन्द्रमुनी कुमारी हैं. इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >