Bharat Tiwari Encounter Case : भोजपुर के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक आयोग की ओर से जल्द ही गवाहों के बयान और साक्ष्यों का क्रॉस एग्जामिनेशन शुरू की जाएगी. उसे लेकर न्यायिक आयोग की ओर से आम लोगों से 27 अगस्त तक साक्ष्य उपलब्ध कराने की अपील की गयी है.
न्यायिक जांच आयोग के सचिव सह सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी.
साक्ष्य और शपथ पत्र जमा करने की अंतिम तिथि
उन्होंने बताया कि 24 जुलाई को आयोग की ओर से आम लोगों से बिलौटी पुलिस फायरिंग के संबंध में साक्ष्य और बयान देने की अपील की गयी थी.
Also Read : नालंदा में 3.54 लाख पेंशनधारियों को मिली बढ़ी पेंशन, खातों में भेजे गए करीब 40 करोड़ रुपये
कहा गया था कि जिस किसी के पास भी घटना के संबंध में कोई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य या कोई जानकारी है, तो शपथ के जरिए उपलब्ध करा सकते हैं. 10 अगस्त तक दोनों पक्षों में किसी ओर से कोई शपथ नहीं आया है.
चार-पांच आवेदन मिले हैं, जिसमें एक शख्स की ओर से साक्ष्य होने की बात कही गयी है. उनको 27 अगस्त तक साक्ष्य उपलब्ध कराने की सूचना दे दी गयी है.
दूसरे चरण की गवाही और बयानों का होगा मिलान
सचिव ने बताया कि 27 अगस्त के बाद प्राप्त साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का क्रॉस एग्जामिनेशन शुरू किया जायेगा. उन्होंने बताया कि पहले चरण की गवाही के दौरान दोनों पक्षों के जिन लोगों का बयान किसी कारण से दर्ज नहीं हो सका था, दूसरे चरण में उनका बयान भी लिया जायेगा.
Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी
पूर्व आईपीएस अमिताभ दास से साक्ष्य प्रस्तुत करने की अपील
सचिव ने बताया कि पूर्व आईपीएस अमिताभ दास की ओर से भी आवेदन दिया गया है. अगर उनके पास से भी कोई साक्ष्य है, तो उपलब्ध करा सकते हैं.
