आरा : बड़हरा स्वास्थ्य केंद्र में बंध्याकरण शिविर आयोजित, 12 महिलाओं का ऑपरेशन

Arrah News : बड़हरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 12 महिलाओं का सफल ऑपरेशन संपन्न हुआ.

Arrah News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा में परिवार नियोजन स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत सोमवार को बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंची 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया. देर शाम तक चले इस विशेष शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरी तत्परता के साथ ऑपरेशन संपन्न कराया. शिविर को सफल बनाने में चिकित्सक डॉ. सौरभ प्रिंस की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

मरीजों के लिए निःशुल्क व्यवस्था

शिविर में ऑपरेशन कराने आई महिलाओं के लिए अस्पताल परिसर में रहने एवं भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई थी. स्वास्थ्यकर्मियों ने सभी लाभार्थियों की आवश्यक जांच के बाद पूरी तरह सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन किया तथा ऑपरेशन के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर भी लगातार निगरानी रखी गई. शिविर में एएनएम निशा कुमारी, निहारिका कुमारी, जीएनएम आनंद महला, सहयोगी राजन कुमार, अरुण कुमार पांडेय, नथुनी कुमार एवं प्रदीप कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अपना सक्रिय सहयोग दिया.

परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि परिवार स्वास्थ्य माह एवं परिवार नियोजन स्थिरीकरण पखवाड़ा के तहत ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन के स्थायी साधनों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है. उन्होंने क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से इस राष्ट्रीय परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है.

Also Read: आरा: 6 करोड़ से बने नए भवन की दीवारों में एक महीने में दरारें, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की मांग तेज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >