आरा : ऑटो-बाइक की जोरदार टक्कर में पांच जख्मी, एक की हालत गंभीर, पटना रेफर

Arrah Road Accident News : बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो और बाइक की सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों में एक बुजुर्ग को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

Arrah Road Accident News : बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर जिले के पीरो थाना क्षेत्र के हसवाडीह गांव के समीप बुधवार की सुबह ऑटो व बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तथा ऑटो पर सवार एक बुजुर्ग समेत कुल पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.

घायलों में शामिल ऑटो सवार बुजुर्ग को तुरंत इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है.

रानी सागर निवासी अमरजी भगत हुए गंभीर घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जख्मियों में शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर गांव निवासी जगदीश भगत के 45 वर्षीय पुत्र अमरजी भगत एवं चार अन्य लोग मुख्य रूप से शामिल हैं. घटना के संबंध में जख्मी अमरजी भगत के परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह वे ऑटो द्वारा अपने घर से इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव किसी आवश्यक काम से जा रहे थे.

उसी दौरान हसवाडीह गांव के समीप सामने से आ रही विपरीत दिशा की बाइक से उनके ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

अन्य जख्मियों का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

हादसे के बाद ऑटो सवार गंभीर रूप से जख्मी अमरजी भगत को इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.

वहीं, ऑटो पर सवार तीन अन्य यात्रियों एवं बाइक सवार एक युवक का इलाज उनके चिंतित परिजनों द्वारा अपने स्तर से स्थानीय निजी अस्पतालों में कराया जा रहा है.

Also Read : गया जी : 28 वर्षीय युवक दोस्तों संग नेपाल घूमने गया, पोखरा के प्रसिद्ध फेवा झील में तैरने के दौरान डूबकर मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >