आरा: ऑटो और बाइक की टक्कर में बुजुर्ग की मौत, पटना ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम; पांच लोग घायल

भोजपुर जिले में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के हसवाडीह गांव के समीप हुआ. इलाज के दौरान रास्ते में बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया.

Arrah Highway Accident : भोजपुर जिले में सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की जान चली गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के हसवाडीह गांव के समीप बुधवार दोपहर हुआ.

इलाज के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

मृतक की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव निवासी 56 वर्षीय रामजी भगत के रूप में हुई है, जो पेशे से किसान थे. हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया.

परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. इसके बाद शव को वापस आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया.

Arrah News : ऑटो और बाइक की आमने-सामने टक्कर

मृतक के पुत्र सन्नी कुमार के अनुसार, रामजी भगत ऑटो से इमादपुर थाना क्षेत्र के बिहटा गांव अपनी बेटी को लाने जा रहे थे. इसी दौरान हसवाडीह गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई.

आरा की सभी ख़बरें यहां पढ़ें

इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार कुल छह लोग घायल हो गए, जिनमें रामजी भगत की हालत सबसे गंभीर थी.

Auto-Bike collision : पांच घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में घायल अन्य पांच लोगों का इलाज परिजन अपने स्तर पर करा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

परिवार में मचा कोहराम

मृतक अपने पीछे पत्नी फूलझारो देवी, चार पुत्रियां-माया, रानी, चंदा और शिवानी-तथा तीन पुत्र सन्नी, श्रवण और सागर को छोड़ गए हैं.

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी इस हादसे के बाद शोक की लहर है.

Also Read : भोजपुर: इंटर कॉलेज में पुलिस द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा-साइबर और आत्मरक्षा के प्रति किया जागरूक ,कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >