आरा : पीरो में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला, स्थानीय लोगों ने SDO को सौंपा आवेदन

Arrah News : पीरो नगर के वार्ड 14 में सरकारी भूमि पर कबाड़ के ढेर से स्थानीय निवासी परेशान हैं. गंदगी और आग लगने के लगातार खतरे को देखते हुए लोगों ने एसडीएम से अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है.

Arrah News : भोजपुर जिले के पीरो नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 में सरकारी भूमि पर कबाड़ रख कर किये गये अवैध अतिक्रमण को हटाने की मांग स्थानीय लोगों ने एसडीओ को लिखित शिकायत देकर की है. क्षेत्र में हो रहे इस अतिक्रमण को लेकर स्थानीय निवासियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. इसी को लेकर नागरिकों ने प्रशासनिक स्तर पर गुहार लगाई है.

दर्जनों स्थानीय निवासियों ने लिखित आवेदन देकर उठाया कदम

रजनीश राय, कुंदन पटेल, समीर शर्मा, मनीष कुमार, संतोष कुमार, संजय कुमार, चंदन प्रसाद, प्रेम कुमार, राजू प्रसाद, राहुल कुमार समेत दर्जन भर लोगों की ओर से एसडीओ को दी गयी लिखित शिकायत में विस्तारपूर्वक कहा गया है कि नगर के वार्ड संख्या 14 के अवस्थित सरकारी भूमि पर एक कबाड़ी दुकानदार द्वारा पूरी तरह अतिक्रमण कर लिया गया है.

गंदगी और आग लगने के खतरे से परेशान हैं स्थानीय लोग

इस अतिक्रमण के कारण कबाड़ी दुकानदार द्वारा पूरे मैदान को कबाड़ से पूरी तरह भर दिया गया है. आवेदन में निवासियों ने अपनी परेशानियों का जिक्र करते हुए कहा है कि इस कारण यहां चारों ओर हमेशा भारी गंदगी फैली रहती है. इसके साथ ही हमेशा कबाड़ के एकत्रित होने के कारण क्षेत्र में अचानक आग लगने का गंभीर खतरा भी लगातार बना रहता है.

Also Read : शेखपुरा रहा बिहार का सबसे गर्म जिला, 37.7°C तापमान के बाद बारिश से मिली राहत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >