Ara News : बिहिया चौरस्ता-गौरा पथ पर बाढ़ के पानी की तेज धार में बह गया युवक

शाहपुर प्रखंड के चंदा केवटिया गांव के समीप बिहिया चौरस्ता-गौरा पथ पर बुधवार को एक युवक बाढ़ के पानी की तेज धार में बह गया.

शाहपुर. प्रखंड के चंदा केवटिया गांव के समीप बिहिया चौरस्ता-गौरा पथ पर बुधवार को एक युवक बाढ़ के पानी की तेज धार में बह गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की चप्पल पानी में गिर गयी थी. उसे उठाने के लिए वह पानी में उतरा और तेज बहाव की चपेट में आ गया. लापता युवक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के पिपरा जगदीश पंचायत के कवलपट्टी गांव निवासी अनूप यादव (22) पिता रामाशंकर यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने गांव के तीन युवकों के साथ बाढ़ देखने और रील बनाने के लिए चंदा केवटिया गांव के समीप गया था. इसी दौरान हादसा हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की. हालांकि पानी के तेज बहाव के कारण खोज अभियान में कठिनाई आ रही है. लापता युवक के पिता रामाशंकर यादव गुजरात के अहमदाबाद में प्राइवेट नौकरी करते हैं. अनूप तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. पूरे गांव में घटना को लेकर शोक का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >