हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

किसी घटना को अंजाम देने की फिराक था युवक

भरगामा. थाना क्षेत्र के खूटहा बैजनाथपुर गांव से पुलिस ने एक युवक को हथियार, मोबाइल व बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तार आरोपित के पास से एक कट्टा, एक मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद की गयी है. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया. इसके बाद थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार, एसआई गुड्डू कुमार, एसआइ रोशन कुमार व सशस्त्र बल के जवानों की टीम गठित कर बताए गये स्थान पर छापेमारी की गयी. पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा. लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान उसकी पहचान मो सहाबुल, पिता मो अजाबुल, निवासी छर्रापट्टी वार्ड संख्या 08 के रूप में की गयी. तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी कट्टा, एक मोबाइल फोन व एक बाइक बरामद हुई. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >