वाहन की टक्कर से महिला की मौत

जाम के कारण अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबी कतार

आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 27 किया जाम

अररिया. अररिया-पूर्णिया फोरलेन एनएच 27 पर रविवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने मटियारी-चातर मार्ग पर हाईवे सड़क जाम कर दिया. पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद जाम हटवाकर यातायात बहाल किया गया.

सर पर जलावन लेकर हाईवे कर रही थी पार

महलगांव थाना क्षेत्र के मटियारी-चातर मार्ग पर यह हादसा हुआ. मृतका की पहचान चातर वार्ड संख्या 12 निवासी मीरा देवी (50) पति सुरेंद्र पासवान के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि मीरा देवी सिर पर जलावन रखकर एनएच 27 पार कर रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.

जाम से घंटों ठप रहा यातायात

घटना की सूचना मिलते ही परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे. मृतका का शव सड़क पर देख लोग आक्रोशित हो गए व मुआवजे व दोषी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच 27 को जाम कर दिया. जाम के कारण अररिया-पूर्णिया फोरलेन पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई. यात्री घंटों तक सड़क पर फंसे रहे.

पुलिस ने समझा-बुझाकर हटवाया जाम

सूचना पर पहुंची महलगांव थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. साथ ही घटना की जानकारी मिलने पर यातायात थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का जायजा लिये. महलगांव थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया, अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद करीब 03 घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया. इसके बाद यातायात सामान्य हो सकी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >