कुआड़ी थानाध्यक्ष का किया स्वागत

चौकीदारी, दफ़ादार से संबंधित आवश्यक विषयों पर की चर्चा

कुर्साकांटा. चौकीदार दफ़ादार संघ के प्रमंडलीय सचिव सह जिला अध्यक्ष रामदेव पासवान अपने संघ सदस्यों के साथ कुआड़ी थाना पहुंचे. जहां प्रमंडलीय सचिव श्री पासवान ने थानाध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा को डायरी व कलम भेंटकर स्वागत किया. इस दौरान प्रमंडलीय सचिव ने थानाध्यक्ष से चौकीदारी, दफ़ादार से संबंधित आवश्यक विषयों पर चर्चा की. श्री पासवान ने बताया कि थानाध्यक्ष सुलझे हुए पदाधिकारी हैं. जिसका मुख्य ध्येय विधि व्यवस्था को सुदृढ़ रखते हुए थाना क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखना है. मौके पर पुअनि सुरेंद्र प्रसाद सिंह, प्रशांत कुमार, उदयभान सिंह, एएसआई विकास कुमार सिंह, लेखापाल शिल्पा कुमारी, चौकीदार प्रमोद कुमार पासवान, नारायण ततमा, अरुण पासवान, सत्यनारायण ततमा, मनोज ततमा, विजय पासवान समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >