नरपतगंज. नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 19 में आाग से दो घर जल गये. घर में रखे अनाज, वस्त्र, नगद, जेवर- जेवरात सहित लाखों रुपये के समान जल गये. स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. जानकारी अनुसार नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड 19 निवासी राजकुमार मंडल पिता शिवलाल मंडल व शिवलाल मंडल का घर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते दो घर जल गये. घर में रखे अनाज, वस्त्र, नगद, जेवर-जेवरात सहित लगभग 05 लाख की सामान जल गये. ग्रामीणों के अथक प्रयास पर आग पर काबू गया. जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विवेक भगत ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. मामले में कार्यपालक पदाधिकारी विकास कुमार ने जांच करवाने की बात कही.
आग से दो घर जले, पांच लाख की क्षति

आग से दो घर जले, पांच लाख की क्षति
Copied link
अग्निपीड़ितों ने की मुआवजे की मांग