पूर्व प्रखंड प्रमुख के घर चोरी

10 हजार रुपये नकद ले गये चोर

फारबिसगंज. फारबिसगंज के ट्रेनिंग स्कूल चौक के समीप स्थित पूर्व प्रमुख अशोक विश्वास के बंद पड़े घर का ताला तोड़ कर चोरों ने 10 हजार रुपये नकद की चोरी कर ली. पीड़ित पूर्व प्रखंड प्रमुख ने बताया कि वे सपरिवार मझुआ स्थित अपने पैतृक घर पर थे. यहां घर में ताला बंद था. मंगलवार के अहले सुबह पड़ोसियों ने जानकारी दी कि उनके घर के आगे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ है. जब आकर देखा तो मुख्य दरवाजा समेत घर के कई कमरों का ताला टूटा हुआ था व घर के अंदर रखा 10 हजार रुपये गायब था. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के अनि अमित राज, शिवम कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे व घटना की जांच में जुट गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >