संस्था गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रयासरत

डॉ बीपीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज आगरा ने की एसोसिएट मीटिंग

अररिया. डॉ बीपीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा द्वारा एसोसिएट बैठक का आयोजन गत 18 जनवरी को फारबिसगंज स्थित एक होटल में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक मार्गदर्शन, पारदर्शी प्रवेश प्रणाली व बिहार के छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बीपीएस ग्रुप ऑफ कॉलेज, आगरा के बिहार हेड रवि कुमार ने की. उन्होंने कहा कि संस्था बिहार के ग्रामीण व पिछड़े इलाकों के छात्रों को कम खर्च में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है. ताकि आर्थिक मजबूरी किसी भी छात्र की शिक्षा में बाधा न बन सके. प्रवेश से पूर्व छात्रों व अभिभावकों को पूर्ण काउंसलिंग प्रदान की जाती है. जिसमें कोर्स की प्रकृति, फीस स्ट्रक्चर, आवास, शैक्षणिक सुविधाएं व भविष्य में रोजगार की संभावनाओं से संबंधित सभी जानकारियां स्पष्ट रूप से दी जाती हैं. यह कार्यक्रम संस्था से जुड़ी बिहार रीजनल हेड अमीता राज रानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. बैठक में जिला सहित आसपास के क्षेत्रों से जुड़े शिक्षक, शिक्षा से जुड़े सहयोगी व सामाजिक लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >