पुत्री की मौत से आहत परिजनों ने दामाद के घर की तोड़फोड़

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

परिजनों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप सिकटी. सिकटी थाना क्षेत्र के बोकंतरी पंचायत के वार्ड संख्या 11 गदहकाट गांव में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे से लटका शव पाया गया. मृतका की पहचान 25 वर्षीय सीमा खातून पति मो शरीफ आलम के रूप में हुई है. घटना की सूचना पर सिकटी पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. मृतका के मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है. जानकारी के अनुसार मृतका सीमा खातून पिता मो सैहमु आलम निवासी दिघली पंचायत के वार्ड संख्या 02 थाना पलासी की शादी चार वर्ष पूर्व बोकंतरी पंचायत के गदहकाट मो हकमुद्दीन आलम के पुत्र मो सरीफ आलम से हुई थी. ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच किसी घरेलू बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था. इसके बाद पति अपने रिश्तेदारी में सोहदी चरेबना चला गया था. जबकि सीमा खातून घर में अकेली थी. जब पति वापस आकर पत्नी को लेने पहुंचा तो घर अंदर से बंद मिला. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर पीछे की खिड़की से झांककर देखा तो सीमा खातून फांसी के फंदे से लटकी हुई पायी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पति ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी. इधर सूचना पाकर मृतका के मायके पक्ष के लोग आक्रोशित होकर मृतका के ससुराल पहुंचे व तोड़फोड़ करने लगे. मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी. ग्रामीणों ने घटना की सूचना सिकटी थाना को दी. सूचना मिलते ही सिकटी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और लोगों से जानकारी ली. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि इस दौरान मो जाकिर आलम, साकिर आलम, मो.आरिफ, मो सरीफ आलम व वासिक आलम ने घर का तोड़फोड़ कर सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया है. जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उप मुखिया मो अजीमुद्दीन आलम, मो अहमद हुसैन, मो जबुन हुसैन, मो यासीन हुसैन का कहना है कि घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. ताकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सके. फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है. मामले को लेकर सिकटी थानाध्यक्ष रौशन कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो आत्महत्या का मामला दिखता है. अभी कुछ भी कहना सही नहीं होगा. जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >