प्रतियोगिता में सफल छात्राओं को किया सम्मानित

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर कार्यक्रम आयोजित

भरगामा. बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ शशिभूषण सुमन के द्वारा महिला सशक्तिकरण के प्रति उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए की. उन्होंने छात्राओं को साहस, नेतृत्व क्षमता व आत्मविश्वास का महत्व समझाया व शिक्षा को प्राथमिकता देने का संदेश दिया. इसके बाद विद्यालय परिसर में कुर्सी दौड़, सूई दौड़ , शब्द प्रतियोगिता जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतिभागी छात्राओं में उत्तीर्ण छात्राओं को पुरस्कार प्रदान की गयी. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. अंत में बीडीओ शशिभूषण सुमन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मबल, अनुशासन व सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं. समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच का निर्माण करते हैं. कार्यक्रम में एजीएम विनिता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं व अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >