एसएसबी ने जोगबनी आइसीपी में चीनी नागरिक को हिरासत में लिया

नेपाल के आइसीपी गेट से भारतीय क्षेत्र में स्थित इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट के अन्दर अपने चीनी नंबर स्कूटी से हुआ दाखिल

जोगबनी. जोगबनी स्थित इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट (आइसीपी) के पास सोमवार को एसएसबी के अधिकारियों ने एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया. एसएसबी के अनुसार चीनी नागरिक जिसका नाम झोउ हुआन है यह नेपाल के आइसीपी गेट से भारतीय क्षेत्र में स्थित इंट्रीग्रेटेड चेक पोस्ट के अन्दर अपने चीनी नंबर स्कूटी से दाखिल हुआ. चीनी नागरिक को देखते ही एसएसबी के जवानों ने उसे हिरासत में ले लिया. आईसीपी में ही एसएसबी के अधिकारी, आब्रजन अधिकारी व बिहार पुलिस के अधिकारियों द्वारा चीनी नागरिक से पूछताछ की गयी. पूछताछ के बाद एसएसबी ने चीनी नागरिक को बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANIMESH KUMAR

ANIMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >