एसएसबी व पुलिस ने की संयुक्त गश्ती

चुनाव को लेकर एसएसबी व पुलिस चौकस

नरपतगंज. नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर 2025 को होने वाले विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष वातावरण में संपन्न करवाने को लेकर पुलिस टीम पूरी तरह सक्रिय है. जबकि लगातार पुलिस टीम के द्वारा वाहन जांच से लेकर गश्ती के साथ-साथ बॉर्डर क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. एसपी के निर्देश पर बसमतिया बाजार सहित बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस टीम व एसएसबी जवानों द्वारा संयुक्त रात्रि गश्ती अभियान चलाया गया. थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम व जवानों के द्वारा रात भर बॉर्डर क्षेत्र के साथ-साथ थाना क्षेत्र में संयुक्त गश्ती अभियान चलाकर बॉर्डर से आने वाले लोगों की जांच पड़ताल की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >