अल्फा फोर्ब्स व जेएमडी इलेवन ने दर्ज की जीत

स्थानीय शिक्षण संस्थान पाठशाला खेल मैदान में आयोजन

एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 03 जारी

फारबिसगंज. मारवाड़ी युवा मंच फारबिसगंज के तत्वावधान में स्थानीय शिक्षण संस्थान पाठशाला खेल मैदान में आयोजित कॉस्मो बाजार एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन थ्री जारी है. इसके दूसरे दिन मैच में अल्फा फोर्ब्स व जेएमडी इलेवन की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने विरोधियों को पराजित कर शानदार जीत दर्ज की. बताया जाता है कि दूसरे दिन का पहला मैच अल्फा फोर्ब्स व ब्लैक कैट्स के बीच खेला गया. ब्लैक कैट्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया. अल्फा फोर्ब्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 05 विकेट खोकर 159 रन बनाये. टीम की ओर से हिमांशु अग्रवाल ने मात्र 19 गेंदों में 37 रन बनाये. जवाबी बल्लेबाजी के लिए मैदान में उतरी ब्लैक कैट्स की टीम ने पहले तो आक्रमक शुरुआत की, लेकिन अल्फा फोर्ब्स के गेंदबाजों के आगे टीम टिक नहीं सकी. पूरी टीम 134 रनों पर सिमट गयी. हिमांशु अग्रवाल ने बेहतरीन बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर मात्र 01 ओवर 04 गेंद में 10 रन देकर 04 महत्वपूर्ण विकेट चटकाये. उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया. वहीं पहले दिन का दूसरा मैच जेएमडी इलेवन व फ्रेंड्स इलेवन के बीच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी फ्रेंड्स इलेवन की टीम 12 ओवरों में केवल 94 रन ही बना सकी. जेएमडी की ओर से अमित केडिया ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 02 ओवर में मात्र 08 रन देकर 03 विकेट लिये. जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी जेएमडी इलेवन की शुरुआत बेहद खराब रही व शुरुआती 02 ओवरों में ही 03 मुख्य विकेट चटक गये. टीम के खिलाड़ी सचिन शर्मा, हर्ष सेठिया व दीपक अग्रवाल ने मोर्चा संभाला व धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए टीम को 11वें ओवर में 06 विकेट के नुकसान पर जीत की दहलीज पार करा दिया. अमित केडिया को उनकी किफायती व धारदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. मैच देखने के लिए मैदान में क्रिकेट प्रेमियों व दर्शकों का काफी भीड़ रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >