बाल विवाह मुक्त भारत अभियान जागरूकता रथ को किया रवाना

सोनामनी गोदाम थाना से निकला रथ

कुर्साकांटा. प्रखंड क्षेत्र के सोनामनी गोदाम थाना से बुधवार को थानाध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. एक्सेस टू जस्टिस (न्याय तक पहुंच) कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन व जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के तत्वावधान में यह पहल हुई. सोनामनी गोदाम बाजार में बाल विवाह मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में बाल विवाह मुक्त, मानव तस्करी मुक्त, बाल श्रम मुक्त व बाल यौन शोषण मुक्त अररिया जिला बनाने के लिए जागरूकता रथ को रवाना किया गया. इसमें उमावि सोनामनी गोदाम व मवि सोनामनी गोदाम के बच्चे, शिक्षक व थाना बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी, जागरण कल्याण भारती के दीपक पासवान, सोनू कुमार, अंकुश यादव व थाना क्षेत्र के सम्मानित जनमानस, थाना क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरु, टेंट वाला, बाजा वाला व फोटो ग्राफर सहित मौजूद जनमानस व समुदाय में बैठक कर लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में समझाया गया. बैठक में सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं के बारे जानकारी दी गयी. इसमें आयुष्मान कार्ड, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, जन्म प्रमाण, श्रमिकों का पंजीकरण, सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित सरकारी योजना में लाभान्वित होने के लिए बीडीओ कुर्साकांटा से संपर्क करने का अनुरोध किया गया. समुदाय व गांव में बाल विवाह न होने देने व न करने की शपथ दिलायी गयी. कार्यक्रम में स्कूली छात्र, शिक्षक, जनप्रतिनिधियों की भूमिका सराहनीय रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >