हर-हर महादेव व जय शिव शंभू से गूंजा क्षेत्र

दूसरे दिन निकाली गयी रथयात्रा

राजेश्वरनाथ शिव मंदिर के स्थापना का चार दिवसीय अनुष्ठान जारी

फारबिसगंज. प्रखंड के परवाहा पंचायत के घिवहा में राजेश्वरनाथ शिव मंदिर के स्थापना का चार दिवसीय अनुष्ठान जारी है. इसके दूसरे दिन बुधवार को भगवान शिव की भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गयी. इस दौरान पूरा क्षेत्र ””हर-हर महादेव”” और ””जय शिव शंभू के उदघोष से गुंजायमान रहा. नगर भ्रमण के दौरान राजेश्वर महादेव का रथ मुख्य मार्गों से गुजरा, इस दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था. घर की छतों और सड़कों के किनारे खड़े भक्तों ने भगवान पर फूलों की बारिश की. जगह-जगह पर विशेष चौकियां सजायी गयी थी, जहां महिलाओं और बुजुर्गों ने महादेव की आरती उतारी और मंगल कामना की. महादेव का रथ सर्वप्रथम परवाहा दुर्गा मंदिर पहुंचा जहां आरती की गयी. यहां से रथ प्रसिद्ध शंकरपुर शिव मंदिर पहुंचा, यहां भी महादेव की आरती उतारी गयी. पुनः रथयात्रा नवनिर्मित मंदिर पहुंची. यात्रा मार्ग में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शीतल जल और शरबत का साथ प्रसाद का वितरण भी किया गया. ढोल-नगाड़ों और शंख की ध्वनि ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया. आयोजन समिति के कौशल यादव ने बताया कि नगर भ्रमण के पश्चात अब अगले दो दिनों तक स्थापना की मुख्य धार्मिक विधियां संपन्न की जायेंगी. कल वेदी पूजन व विशेष हवन का आयोजन होगा, जिसमें विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >