समाज के सभी वर्गों को मिलकर निभानी होगी जिम्मेदारी

शांति समिति की बैठक में होली के दौरान शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील

अररिया. होली व रमजान को शांति व सौहार्द के साथ मनाने को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में एसडीओ बलबीर दास ने कहा कि होली प्रेम व एकता का प्रतीक है. इसके साथ ही यह रमजान का महीना भी है. दोनों पर्व एक साथ आ रहे हैं. इसलिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी. एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बल तैनात किया जायेगा. संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ायी जायेगी. उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी उकसावे में न आएं व संदिग्ध गतिविधि देखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें. बैठक में सद्भावना मंच के सदस्यों व धर्मगुरुओं ने भी अपने विचार रखे. अररिया की गंगा-यमुनी तहजीब को बनाये रखने का आह्वान किया. प्रशासन ने सभी से अपील की कि होली पर रंगों का इस्तेमाल संयम से करें व रमजान में रोजेदारों के प्रति सम्मान बनाये रखें. बैठक में अररिया नप के उप मुख्य पार्षद गौतम साह, सद्भावना मंच के सदस्य जदयू नेता रजी अहमद, सचिव मो मोहसिन, वार्ड पार्षद श्याम कुमार मंडल, राजु राम, आबिद हुसैन, मंगल यादव, रंजीत पासवान, पूर्व वार्ड सह राजद नेता पार्षद कमाले हक, सामाजिक कार्यकर्ता नन्हें प्रियदर्शी, डीसीएलआर एस प्रतिक, नप इओ चंद्रारज प्रकाश, सीओ अजय कुमार, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक सहित अन्य लोग मौजूद थे.

होली को लेकर कुर्साकांटा थाने में हुई शांति समिति की बैठक

कुर्साकांटा. रंगोत्सव का पर्व होली शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. इसको लेकर कुर्साकांटा थाना में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने की. बैठक में थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि होली पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं. थानाध्यक्ष ने बताया कि होली पर उपद्रवियों पर पैनी निगाह रहेगी. इसके साथ ही डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहने, संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिले तो अविलंब इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दें. होली पर्व में अश्लील गाने पर प्रतिबंध रहने की बातें कही. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल, पूर्व मुखिया मो मुश्ताक अली, सरपंच प्रतिनिधि गणेश मंडल, मो कमरुज्जमा, पंसस देवेंद्र कुमार सिंह, गयानंद यादव, गौरव कुमार सिंह, प्रवीण कुमार मालाकार, पुअनि रमाशंकर प्रसाद, एएसआई महेश कुमार यादव, ललन कुमार पासवान, बिरेंद्र कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIMESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >