दो किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जब्त गांजा व आरोपित को बथनाहा पुलिस के हवाले कर दिया

बथनाहा. भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाते हुए एसएसबी 56 वीं वाहिनी ने बड़ी कार्रवाई की है. पथरदेवा सीमा स्तंभ संख्या-186 के पास एसएसबी जवानों ने दो किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर पथरदेवा निवासी नितेश कुमार पिता शंभु ठाकुर के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दो तस्कर एक बाइक पर सवार होकर नेपाल की ओर से गांजा लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था. पथरदेवा सीमा चौकी की टीम को सामने देख तस्करों ने भागने का प्रयास किया. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक गाय से टकरा गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाय की मौके पर ही मौत हो गयी. बाइक के पीछे बैठा तस्कर रंजीत ठाकुर मौके का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला. हालांकि जवानों ने चालक नितेश कुमार को हिरासत में ले लिया. पथरदेवा सीमा प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान ने बताया कि जब्त गांजा व आरोपित को बथनाहा पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >