अररिया. जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 के मद्देनजर 19 जनवरी (सोमवार) को स्क्रूटनी होनी है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. इस संबंध में जानकारी देते चुनाव पदाधिकारी नीरज प्रसाद के हवाले से सहयोगी प्रभारी चुनाव पदाधिकारी चंदन कुमार गुप्ता ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के तहत कुल 11 विभिन्न पदों के लिए 19 अधिवक्ता सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था. स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद नाम वापसी की तिथि 20 जनवरी (मंगलवार) व चुनाव की तिथि 21 जनवरी (बुधवार) को तय है. प्रभारी चुनाव पदाधिकारी चंदन कुमार गुप्ता ने जानकारी दिया है कि अधिवक्ता प्रत्याशियों की आपसी सहमति से बिना चुनाव कराये. विभिन्न पदों पर अधिवक्ता प्रत्याशियों का चयन हो, इसके लिए कमेटी बातचीत कर रही है. वैसे आज स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
