रामनवमी रथ यात्रा महोत्सव आज, केसरिया रंग से पटा शहर

आयोजन समिति ने की तैयारी पूरी

फारबिसगंज. रामनवमी के अवसर पर गुरुवार की दोपहर में फारबिसगंज में श्रीरामनवमी रथयात्रा महोत्सव होना है. इसको लेकर आयोजन समिति तैयारी में जुटी है. रथ यात्रा महोत्सव को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. फारबिसगंज शहर केसरिया रंग में पटा हुआ नजर आ रहा है. इधर शोभायात्रा को लेकर पूरा शहर का माहौल भक्तिमय बना हुआ है. रथ यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण को लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी अपनी सारी तैयारी पूरी कर ली है. शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किये गये हैं. अनुमंडल प्रशासन के द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. शोभायात्रा दोपहर 02 बजे राजेंद्र चौक के समीप स्थित मैदान से निकलेगी, जो दीनदयाल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, सदर रोड, पटेल चौक, महावीर चौक, बस स्टैंड, हॉस्पिटल रोड होते हुए पुनः धर्मशाला मैदान में संध्या 06 बजे के लगभग समाप्त होगी. इस रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rahul kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >